राजगढ़: यूपी की 13 वर्षीय नाबालिग लड़की लापता, युवक पर भगाने का आरोप, राजगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया
एक महिला ने अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के लापता होने के आरोप में राजगढ थाने में मामला दर्ज करवाया है, दर्ज मामले में महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि मूल रूप से (उत्तर प्रदेश) निवासी महिला ने मामला दर्ज करवाकर बताया कि वह और उसका परिवार पिछले 22 वर्षों से राजगढ रहती है।