नरसिंहपुरा बीरानी में कचरा प्लांट विरोध आंदोलन को आज संत समाज का बड़ा समर्थन मिला। पूज्य बालसंत श्री भोलेबाबा जी महाराज आंदोलन स्थल पर पहुंचे, जहां आंदोलनकारियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें कचरा प्लांट से क्षेत्र पर पड़ने वाले संभावित दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। बाबा जी ने जनहित की आवाज़ को मजबूती देते हुए आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jul 6, 2026