ऊंचाहार: ऊँचाहार सीएचसी के पास मवेशी से टकराकर बाइक सवार महिला घायल, सीएचसी में भर्ती
ऊँचाहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास शुक्रवार की रात, सड़क हादसे में महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।मदारीगंज गांव की रहने वाली प्रभा देवी बेटे राजदीप के साथ बाइक से मिश्रपुर गाँव में देवर रामबहादुर के घर पूजा कार्यक्रम में शामिल होने गई थी, लौटते समय बाइक की मवेशी से टक्कर हो गई, महिला सड़क पर गिर गई है।