भभुआ: भभुआ थाना की पुलिस ने जीजा के साथ फरार हुई महिला को किया बरामद
Bhabua, Kaimur | Sep 22, 2025 भभुआ थाना की पुलिस ने पूर्व में जीजा के साथ फरार हुई महिला को बरामद कर लिया है। आज सोमवार को 4 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि भभुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता महिला कुछ दिन पूर्व अपने जीजा के साथ में एक लाख रुपए नगद सहित लगभग डेढ़ लाख रुपए के गहने के साथ फरार हो गई थी। जहां पीड़ित पति द्वारा भभुआ थाना में केस दर्ज कराया गया था।