अररिया: अररिया-पुर्णिया मार्ग पर पाकुड़ से गिट्टी ला रहे हाईवे ट्रक के चक्के में लगी भीषण आग, 6 चक्के जलकर हुए राख
Araria, Araria | May 11, 2026 अररिया-पुर्णिया मार्ग पर एनएच-27 के कुसियार गांव के समीप सोमवार को एक हाईवे ट्रक के चक्के में अचानक आग लग जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ट्रक झारखंड के पाकुड़ जिले से गिट्टी लोड कर अररिया की ओर आ रहा था। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ट्रक के छह चक्के पूरी तरह जलकर राख हो गए।