रहटगांव: 30 जून तक जिले के सभी विद्यार्थियों की बनेगी अपार आईडी, हर शनिवार मनाया जाएगा मेगा अपार दिवस।
जिले के सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की अपार (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) आईडी बनाने का अभियान तेज कर दिया गया है। आज 7 जून शाम 5 बजे जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार 30 जून 2026 तक प्रत्येक विद्यार्थी की अपार आईडी तैयार करना अनिवार्य है।