सेपउ: रफ्तार का कहर, ट्रेलर ने स्कॉर्पियो और बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, स्कॉर्पियो सवार आधा दर्जन घायल
Sepau, Dholpur | Jun 6, 2026 सैपऊ थाना इलाके में एनएच 123 पर उमरारा गांव के समीप तेज रफ्तार टेलर ने सड़क के किनारे खड़ी स्कॉर्पियो और बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। स्कार्पियो सवार सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। चार घायलों की नाजुक हालत होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर