बांधवगढ़: 12 से 18 जून तक जिलेभर में लगेंगे जनकल्याण शिविर, हितग्राहियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
उमरिया जिले में 12 जून से 18 जूनतक प्रत्येक विकासखंड एवं नगरीय निकाय में जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक चल रहे विशेष अभियान के तहत इन शिविरों में शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों को प्रदान किया जाएगा।शिविरों का आयोजन तीनो ब्लाकों में होगा