गोपालगंज: अघैला मिश्र गांव के पास सड़क किनारे महुआ के पेड़ से टकराई बाइक, हादसे में युवक की मौत
विजयीपुर-पगारा मुख्य सड़क पर अघैला मिश्र गांव के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील साहनी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह विजयीपुर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सड़क किनारे स्थित महुआ के पेड़ से टकरा गई। हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची विजयीपुर थाना पुलिस ने शव क