सेपउ: परौआ-कौलारी मार्ग गड्ढों में तब्दील, हालत बदतर, लोग बोले- 2 थानों, 2 तहसील और 2 विधानसभाओं को जोड़ता है यह मार्ग
सैंपऊ क्षेत्र में परौआ व कौलारी मार्ग पूरी तरह जर्जर हालत में पड़ा है। गड्ढों में तब्दील इस मार्ग से आवागमन काफी दूभर बना हुआ है। इस मार्ग पर सड़क कहना तो नाम मात्र की बात है। लुधपुरा, परौआ, चितौरा से कौलारी व सखवारा तक पहुंचने में वाहन चालकों को हिचकोले खाने पड़ रहे हैं। यह रास्ता दो तहसीलों के अलावा दो थानों और दो विधानसभाओं को भी आपस में जोड़ता है। 15 मिन