बारां: कृषि उपज मंडी बारां में एक खड़े ट्रक में अचानक लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
Baran, Baran | Apr 25, 2025 बारां शहर की कृषि उपज मंडी में शुक्रवार शाम 4:00 बजे करीब खड़े ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई जिसकी वजह से मंडी में अफरातफरी मच गई लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।