बारां: रघुनाथ महाराज मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई सेन महाराज की शोभायात्रा, बड़ी संख्या में शामिल हुए समाज के लोग
Baran, Baran | Apr 25, 2025 सेन समाज द्वारा शुक्रवार को सेन जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई डॉ हेमराज सेन ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बारह बजे रघुनाथ महाराज मंदिर से शोभायात्रा यात्रा शुरू हुई जिसमें भारत माता व झांसी की रानी व सेन जी महाराज की झांकी, रथ शोभायात्रा में शामिल हुए शोभायात्रा सेन मंदिर से होती हुई धर्मादा चौराहा प्रताप चौक दीनदयाल पार्क होते हुए मधुबन रिसोर्ट पहुंची।