चौथम: नवटोलिया स्थित जेलर के बंद घर का ताला तोड़ लाखों के जेवरात व सीसीटीवी डीवीआर की चोरी, सातवीं बार चोरी की है यह घटना
चौथम थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव स्थित जेलर के बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और अन्य सामान की चोरी कर ली गई। जेलर के घर यह चोरी की सातवीं घटना है। घटना को लेकर जेलर भजन दास के पुत्र अमन कुमार ने बुधवार को चौथम थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने एवं कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित अमन कुमार ने आवेदन में बताया है कि वह अपने