मुरैना नगर: मुरैना में प्यासों के लिए राहत: बस स्टैंड पर लगा 27वां वाटर कूलर, सेवा में जुटी सद्भावना जनसेवा समिति
मुरैना में भीषण गर्मी के बीच सद्भावना जनसेवा समिति ने राहत पहल करते हुए शुक्रवार शाम संजय पार्क गेट स्थित सरकारी बस स्टैंड पर 27वां वाटर कूलर स्थापित किया।यह इस वर्ष का 4 कूलर है,जिसे अनूप गर्ग के मार्गदर्शन और दिनेश सिकरवार के सहयोग से लगाया गया।उद्घाटन पुजारी ने किया।समिति ने जल्द अन्य स्थानों पर भी कूलर लगाने की बात कही,जिससे राहगीरों कों ठंडा पानी मिले।