कामां को कामवन बनाने की मांग लगातार जारी है। जिसे लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने भी सोमवार शाम 4 बजे उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कामां का पौराणिक ऐतिहासिक एवं ब्रजमंडल का प्राचीन नाम कामवन किए जाने की मांग की गई। जिसे लेकर पहले भी विभिन्न समाजों के लोग दे चुके हैं मांग को लेकर ज्ञापन।