लखनादौन: धूमा थाना क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से दो लोग घायल, पुलिस कर रही है जांच
लखनादौन विकासखंड की धूमा थाना क्षेत्र के ग्राम नागन देवरी के समीप शादी समारोह के बाद दो लोग सड़क के किनारे बस का इंतजार कर रहे थे तभी पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी है 108 की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाद लखनादौन रेफर किया गया था जहां से उन्हें अब जबलपुर रेफर कर दिया गया है पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।