हरदोई: देहात कोतवाली क्षेत्र में जलसा मैरिज हॉल में दूल्हे के पिता के हाथ से पैसों से भरा बैग छीनकर युवक हुआ फरार
Hardoi, Hardoi | Feb 8, 2024 बुधवार रात दस बजे देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जलसा मैरिज हॉल में लखनऊ के बुद्धेश्वर से आलोक तिवारी पुत्र कृष्ण कुमार तिवारी की बारात आई थी। द्वारचार के दौरान दूल्हे के पिता कृष्ण कुमार तिवारी के हाथ में पैसों से भरा एक बैग था जिसमें डेढ़ लाख की नगदी सोने की अंगूठी और लॉकर की चाभी थी इस दौरान अज्ञात युवक ने उनके हाथ से बैग छीन लिया और भाग गया।