मंझनपुर: मंझनपुर के सिविल लाइन चौकी इलाके में हादसा, ट्रक चालक पर युवक को कुचलने की कोशिश का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन चौकी इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोप लगाया जा रहा है कि एक ट्रक चालक ने जानबूझकर एक युवक को कुचलने की कोशिश की। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। आरोप है कि सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन चौकी के एक दरोगा मौके पर पहुंचे।