गोपालगंज: थावे रेल पुलिस ने बेहोशी की हालत में एक यात्री को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, इलाज के दौरान हुई मौत
थावे छपरा रेलखंड पर स्थित थावे जंक्शन के समीप एक यात्री को बेहोशी की हालत में देखकर राहगीरों ने इसकी सूचना रेल पुलिस को दी। वही सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची। यहां यात्री की मौत हो गई।