बीसलपुर: कोर्ट के आदेश पर दियोरिया कलां पुलिस ने 7 लोगों पर जानलेवा हमला सहित कई धाराओं में किया मुकदमा दर्ज
कोर्ट के आदेश पर दियोरिया कलां कोतवाली पुलिस ने बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी प्रेमा देवी की तरफ से जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की है। जिसमें दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र के गांव पैंतबोझी निवासी रामस्वरूप, सुम्मेरलाल, अजयपाल, कुम्भकरन, सुम्मेरलाल की पत्नी, गुलाबो देवी, रामस्वरूप की पत्नी समेत सात लोगों को आरोपी बनाया गया है।