राजगढ़: भियापुरा गांव में एक साथ उठी चार अर्थियां, ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत में पांच लोगों की हुई थी मौत,
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा शुजालपुर मार्ग पर मैना के पास गोदी जोड़ पर सोमवार दोपहर को एक ट्रक और बोलेरो में आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी जिनमें से बाप- बेटे सहित दो चचेरे भाई शामिल हैं। जिनकी मंगलवार को कालीपीठ थाना क्षेत्र के भियापूरा गांव में गमगीन माहौल में एक साथ अंतिम यात्रा निकाली गई।