तखतपुर: बड़ी बहन ने मोबाइल चलाने से मना किया, कक्षा 9वीं की छात्रा ने नदी में कूदकर दी जान, अगले दिन सुबह निकली लाश
मंगलवार को सुबह तकरीबन 11:00 पुलिस से मिली जानकारी, मोबाइल चलाने से मना करने पर छात्रा ने दी जान, बिलासपुर में 9वीं की छात्रा अदिति कठौते ने अरपा नदी में कूदकर सुसाइड किया। राजकिशोर नगर स्थित ब्रम्हाकुमारी आश्रम के पीछे रहने वाली अदिति कठौते (14) ने मोबाइल चलाने से मना करने पर देर रात अरपा नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। सरकंडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया।