बरेली: भमोरा थाना क्षेत्र के खूड्डा में बंदर ने बच्ची पर किया हमला, बच्ची गंभीर रूप से हुई घायल
भमोरा थाना क्षेत्र के खूड्डा में एक बंदर द्वारा एक बच्ची पर हमला कर दिया गया ।जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से बच्ची को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है ।जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों का आरोप का हैकि दिन पर दिन क्षेत्र में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है।