मोतिहारी: गोविंदगंज थाना के मंगुराहां गांव में बहन पर चोरी का आरोप लगाकर शराबी भाई ने की मारपीट,गिरफ्तार
गोविंदगंज थाना क्षेत्र के मंगुराहां गांव में बहन पर चोरी का आरोप लगाकर शराबी भाई ने मारपीट किया। जिसमें बहन आंशिक रूप से घायल हो गई। बहन संजू देवी ने थाने में आवेदन दिया। जिसमें पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष राजू कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।