कटंगी: सांदीपनी स्कूल में मना 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश सुनाया गया
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कटंगी शहर के सांदीपनी स्कूल में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह निर्धारित समय पर स्कूल परिसर में शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और सामाजिक-धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में एकत्र हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश के प्रसारण से