कवर्धा: गुढ़ा स्कूल में मिला तंत्र-मंत्र का सामान, मचा हड़कंप, जांच में शरारती तत्वों की करतूत आई सामने, पुलिस कर रही जांच
कबीरधाम जिले के दशरंगपुर चौकी से एक हैरान और परेशान करने वाली खबर आई है।जहाँ के ग्राम गुढा स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में तंत्र मंत्र का सामान मिला है। इसकी वजह से पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल के एक पेड़ के नीचे संदिग्ध वस्तुएं पाई गईं।मौके पर एक बच्चे की तस्वीर, कपड़े से ढंका गुड्डा (टैडी बेयर), नींबू, कपूर और बंधन जैसी सामग्री मिली। जिससे शिक्ष