नुआंव: मिशन दक्ष के तहत प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में चिन्हित बच्चों को कराया जा रहा है स्पेशल क्लास : नुआंव BO
Nuaon, Kaimur | Apr 27, 2024 शनिवार की दोपहर नुआंव BO मालती नगीना ने बताया मिशन दक्ष के तहत प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में सुबह 8 से 10 बजे तक चिन्हित बच्चों को स्पेशल क्लास चलाया जा रहा है ।उन्होंने बताया कि 15 मई तक स्पेशल क्लास प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में सरकार के निर्देशानुसार चला जाएगा। जिससे चिन्हित किए गए कमजोर बच्चों के पठन-पाठन में सुधार देखने को मिल रहा है।