मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में देसी कट्टा लेकर रंगदारी मांग रहे युवक को पुलिस ने दबोचा, नौ आपराधिक मामलों में जा चुका है जेल
मेदनीनगर शहर थाना क्षेत्र के दो नंबर टाउन कुमार टोली इलाके में रंगदारी वसूलने के लिए देसी कट्टा लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसे मंगलवार दोपहर जेल भेज दिया गया। युवक की पहचान शहर थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर एचपी गैस गोदाम के बगल में रहने वाले नितेश शर्मा उर्फ राहुल शर्मा (उम्र 35 वर्ष) पिता दिनेश शर्मा के रूप में हुई है।