पटेरा: पटेरा में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही,सड़क किनारे लगा पोल पेड़ की तरफ हिल रहा
Patera, Damoh | Jul 7, 2026 पटेरा ब्लॉक के टिकरी पिपरिया गांव में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है,यँहा सड़क किनारे बिना सीमेंट-कंक्रीट (बेस) के लोहे का बिजली पोल खड़ा कर दिया गया है,लगातार बारिश और तेज हवा के कारण पोल पेड़ की तरह हिल रहा है,इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है आशंका जताई जा रही कि यदि कोई बच्चा,राहगीर या जानवर इसकी चपेट में आया तो गंभीर हादसा हो सकता हे।