गरौठा: टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र में करंट का कहर, खेत जाते समय विद्युत तार की चपेट में आकर किसान की हुई दर्दनाक मौत
झांसी के टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र के वडवार गांव में खेत जाते समय 55 वर्षीय किसान कृपाराम कुशवाह विद्युत तार की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उन्हें सीएचसी गुरसराय ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है