दादरी: 15 करोड़ की लागत से दलित प्रेरणा स्थल का होगा सुंदरीकरण
नोएडा के सेक्टर-95 राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल का सौंदर्याकरण किया जा रहा है। इसके लिए करीब 15 करोड़ रुपए खर्च हो रहे है। ये कार्य चार फेज में पूरा होगा। प्रबंधक ने गुरुवार दोपहर 3 बजे बताया कि 2026 तक पार्क का उद्यानिक मेनटेनेंस भी किया जाएगा। इसके लिए कंपनी का चयन कर लिया गया है। यहां फुटपाल का बढ़ाने के लिए कई अन्य प्रोजेक्टों पर भी काम किया जा रहा है।