गीधा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गीधा गांव स्थित पीएनबी बैंक के पास से एक बाइक पर लदा 60 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया है। छापेमारी के दौरान तस्कर पुलिस को देख बाइक और शराब छोड़कर फरार हो गया। अपर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने शनिवार की दोपहर 3:00 व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शराब लेकर जा रहा है।