कोईलवर: सोनघट्टा गांव से शराबी को गिरफ्तार किया गया, मेडिकल जांच में पुष्टि के बाद भेजा गया जेल
गीधा थाना क्षेत्र के सोनघट्टा गांव से पुलिस ने शराब के नशे में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सोनघट्टा निवासी टेंगर शाह के पुत्र दीपक कुमार साह के रूप में हुई है। अपर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे कार्रवाई करते हुए युवक गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।