पंचकूला: कोलकाता की डॉक्टर को इंसाफ दिलवाने के लिए पिंजौर थाने से विधायक प्रदीप चौधरी की अध्यक्षता में निकाला गया कैंडल मार्च
कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत स्थानीय लोगों के साथ शुक्रवार को कालका से कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी की अध्यक्षता में कैंडल मार्च निकाला गया। पिंजौर थाने के सामने सभी लोग एकत्रित हुए और हाथ में कैंडल लेकर कैंडल मार्च निकालते हुए वन विभाग कार्यलय के सामने कांग्रेस के कार्यलय तक पहुंचे। जहां पर सभी ने कोलकाता की बहादुर डाक्टर बेटी को विनम्र श्रद्धांजलि दी।