पंचकूला: कृषि विज्ञान केंद्र पंचकूला और हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन ने गांव रत्तेवाली में किया प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि विज्ञान केंद्र पंचकूला और हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन के आपसी सहयोग से फल, सब्जी व मोटे अनाज के प्रसंस्करण व प्रशिक्षण विषय पर बरवाला ब्लॉक के गांव रत्तेवाली में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में लगभग 35 महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।