मालथोन: प्राचीन किले के हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन
Malthon, Sagar | Jun 10, 2026 मालथौन में मंगलवार को प्राचीन किले स्थित हनुमान मंदिर में शाम 9 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुबह से ही शुरू कार्यक्रम के लिए मंदिर परिसर को साफ-सुथरा कर सजाया गया। इसके बाद विधि-विधान के साथ सुंदरकांड पाठ का आरंभ किया गया। गंगाजल, केसर, चंदन और फूलों से विशेष पूजन संपन्न हुआ। हनुमान को नैवेद्य अर्पित किया गया।