अमरोहा: अमरोहा में लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी महिलाओं को शौच के लिए अंधेरे का इंतजार, ग्रामीण परेशान
Amroha, Amroha | Dec 25, 2025 अमरोहा जनपद के गांव कटाई में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए सार्वजनिक शौचालय पर ताला लटका होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शौचालय बंद होने के कारण गांव के लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय लंबे समय से बंद है, लेकिन ग्राम पंचायत या संबंधित विभाग की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।