शनिवार दोपहर 12 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कण्ठाव में समाजसेवी विजयपाल मईडा द्वारा अपने स्वर्गीय माता जी हिरकी देवी की पुण्यतिथि पर कक्षा एक से पांच तक के 28 बच्चों को ठंड को देखते हुए स्वेटर वितरण किए गए।कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य अशोक बरोड़, मुख्य अतिथि के रूप में भामाशाह विजयपाल मईडा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पुष्पराज सिंह थे।