राजगढ़: राजगढ़ में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के दौरान टूटा मंच, गिरे नेता
राजगढ़ में BJP युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के स्वागत को लेकर सजाया गया मंच शनिवार को सुबह 11:00 करीब अचानक गिर गया। इस दौरान मंच पर युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, जिला अध्यक्ष केपी पंवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान मंच गिरने के बाद अफरातफरी मच गई। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई।