उमरेठ: मैनावाडी में प्रतिमा स्थापना के लिए शोभायात्रा निकाली गई, भागवत कथा में राधा कृष्ण ने भक्तों संग खेली होली
ग्राम मैनाबाडी में प्रतिमा की स्थापना के लिए शोभायात्रा निकाली गई। बुधवार को छह बजे तक कथा चली। राधा और कृष्ण के साथ भक्तों ने होली खेली। बडी संख्या में भक्त कथा में पहंुचे। श्रीमद् भागवत कथा पुराण का आयोजन मैनावाडी में किया गया है। कलश यात्रा के साथ कथा की शुरुआत की गई थी। मां दुर्गा ओर शिव लिंग की स्थापना के लिए शोभायात्रा निकाली गई।