बक्सर विधानसभा के लिए भाजपा के प्रत्याशी घोषित होने के बाद भाजपा के वरीय कार्यकर्ताओं में आक्रोश कायम हो गया है. जिसको लेकर भाजपा के बढ़िया कार्यकर्ता अमरेंद्र पांडे शुक्रवार को बक्सर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन करेंगे. जिन्हें विश्वामित्र सेना ने अपना भरपूर समर्थन दिया है. इसको लेकर विश्वामित्र सेना के नेतृत्व में एक गुरुवार की संध्या समय बैठक हुई.