छाँगुर मामले में गैंग रेप पीड़िता ने मंगलवार दोपहर 2:00 बजे जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर चार्जशीट में हेरफेर करने और धर्म परिवर्तन की धारा हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे वहीं आत्मदाह कर लेंगी या इच्छामृत्यु की मांग करेंगी।