खबर पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत की है,जहाँ रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। आपसी झगड़ो को सुलझाने के लिए अपने घर बुलाकर मामा ससुर ने भानज बहु के साथ ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया जिसकी शिकायत फरियादिया महिला ने थाना पहुँचकर की है। जहाँ पुलिस ने फरियादिया की शिकायत पर से मामला दर्ज कर मंगलवार शाम 5 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।