कटनी नगर: मलेरिया जागरूकता रक्त को सीएमएचओ ने हरी झंडी दिखाकर किया जिला अस्पताल से रवाना
मलेरिया निरोध माह के अंतर्गत जिले में जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर जिला मलेरिया कार्यालय द्वारा मलेरिया जागरूकता रथ को रवाना किया गया है आज सोमवार दोपहर 12:00 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राज सिंह ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर जिला अस्पताल से रथ को रवाना किया जो ग्रामीण अंचलों में भ्रमण कर जागरूकता फैलाएगा।