गोड्डा: मंगड़ा पुल के पास स्कोर्पियो पेड़ से टकराई, 8 बाराती घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Godda, Godda | Apr 3, 2026 बीती रात ललमटिया थाना क्षेत्र के मंगड़ा पुल के समीप पेड़ से टकराने के कारण स्कोर्पियो पर सवार 8 लोग घायल हो गए। घायल बारात से वापस आ रहे थे। सभी घायल सिलीगुड़ी से बोआरीजोर शादी में शामिल होने आए थे। घायलों का नाम अलीजान, आसिफ, जफर,रामिषा,शाहिना, परवीन, सवेरा खातून और अजमीरा खातून है। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टर ने बताया स्थिति बेहतर है।