नागौद: माझगवां में ऑटो और बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार दो युवक घायल
Nagod, Satna | Jun 8, 2026 सतना, माझगवां। सतना जिले के माझगवां क्षेत्र में सोमवार को ऑटो और बाइक के बीच हुई भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए माझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया गया जहाँ दोनों क इलाज जारी होना बताया गया हैं।