बख्तियारपुर: बख्तियारपुर में भीषण गर्मी का असर, दोपहर 3 बजे तक बाजार में पसरा रहा सन्नाटा
बख्तियारपुर में भीषण गर्मी और तेज धूप का प्रकोप लगातार जारी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। दोपहर करीब 3 बजे तक बख्तियारपुर बाजार में सन्नाटा पसरा रहा और सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी कम देखी गई। दुकानों पर भी ग्राहकों की संख्य