बीना: मां की पुण्यतिथि पर अधिवक्ता दंपति का सराहनीय तोहफा, बीना न्यायालय में अब दिव्यांगों को मिलेगी राहत
Bina, Sagar | Jun 18, 2026 न्याय की चौखट पर आज एक अनोखा और बेहद सराहनीय कदम देखने को मिला। जहां आमतौर पर केस की सुनवाई होती है,वहां आज दिव्यांगों की मुश्किलें कम करने का संकल्प एक अधिवक्ता दंपति ने लिया है। न्यायालय परिसर में ही दिव्यांगों की परेशानी को समझते हुए अधिवक्ता प्रीति शिव शंकर लखेरा और उनके पति ने अपनी स्वर्गीय मां की पुण्यतिथि के अवसर पर वॉकर और व्हीलचेयर दान कर दिया।