नामकुम: सामलोंग स्थित एक अपार्टमेंट के पास गोली मारकर शमशेर आलम को घायल करने के दो आरोपी गिरफ्तार
Namkum, Ranchi | Jun 12, 2026 सामलोंग स्थित एक अपार्टमेंट के पास गोली मारकर शमशेर आलम को घायल करने के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित टीम ने मोहम्मद टीपू उर्फ सद्दाम और मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ बौना को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।