कटंगी: नगर में महावीर जयंती पर शोभायात्रा, जैन मंदिर में विशेष पूजा और गणेश भवन में प्रवचन का आयोजन
सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह और करूणा के शाश्वत सिद्धातों से पूरे विश्व को आलोकित करने वाले जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी की जयंती आज 31 मार्च मंगलवार को पूरे देश में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। बालाघाट जिले के कटंगी शहर में सकल जैन समाज के द्वारा महावीर जयंती पर्व को बेहद धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।